छत्तीसगढ़

NIA’s Appeal Rejected In Supreme Court : NIA के बाद अब CGP करेगी झीरम की जांच

नक्सली अटैक में 30 से ज्यादा कांग्रेस नेता मारे गए थे, छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी झीरम हमले की जांच, नक्सली अटैक में 30 से ज्यादा कांग्रेस नेता मारे गए थे

रायपुर/नवप्रदेश। NIA’s Appeal Rejected In Supreme Court : लंबे समय से प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ पुलिस से मामले की जांच करवाने की मांग कर रही थी। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें NIA की अपील को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अब झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच अब छत्तीसगढ़ पुलिस करेगी।

मामले में कांग्रेस के पक्षकर वकील सुदीप्त श्रीवास्तव ने ये जानकारी दी है। 25 मई साल 2013, यह वह तारीख है जिसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने इतिहास का काला दिन मानती है। बस्तर के झीरम घाटी में माओवादियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला किया था।

इस हमले में महेंद्र कर्मा, नंद कुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, जैसे कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की हत्या हो गई थी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुकमा से दरभा होते हुए जगदलपुर जा रही थी। सामने नंदकुमार पटेल, फिर कवासी लखमा का काफिला था।

इनके बाद महेंद्र कर्मा का काफिला आ रहा था। झीरम घाटी पहुंचते ही जंगल से गाड़ियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसनी शुरू हो गई थी। लोग संभल पाते तब तक कई लाशें बिछ चुकी थीं। बता दें कांग्रेस ने बीजेपी शासनकाल में हुए इस कांड को राजनीतिक हत्याकांड और साजिश बताया था।

Related Articles

Back to top button