छत्तीसगढ़

IAS Officer Bee Attack : ललितपुर में मधुमक्खियों के आतंक से कांप उठा प्रशासन…हमले से बेहोश हुए IAS अफसर…

ललितपुर, 27 मई| IAS Officer Bee Attack : ललितपुर के जंगल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब जिले के आईएएस अफसर कमलकांत पांडेय और उनकी टीम पर अचानक मधुमक्खियों का हमला हो गया। ये हादसा तब हुआ जब अफसर चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में क्षेत्रीय विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए वन क्षेत्र में पहुंचे थे।

घटना इतनी भयावह थी कि अफसर पांडेय मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। मधुमक्खियों के झुंड ने न केवल उन्हें, बल्कि उनके गनर और टीम के अन्य सदस्यों को भी गंभीर रूप से घायल कर (IAS Officer Bee Attack)दिया। एडीएम राजेश श्रीवास्तव को तो करीब 500 डंक लगे और डॉक्टरों ने उनके कान से मधुमक्खियां निकालीं।

रेस्क्यू मिशन बना मानवीय संघर्ष की मिसाल:

स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत कंबल और चारपाई लेकर घायलों को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन (IAS Officer Bee Attack)चलाया। CDO पांडेय को कंबल में लपेटकर, चारपाई पर एक किलोमीटर जंगल से पैदल निकाला गया, फिर ट्रैक्टर से एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया।

https://navpradesh.com/transit-of-rahu-ketu-in-gajkesari-rajyoga-in-the-same-zodiac-sign-for-one-and-a-half-years-8-zodiac-signs-get-good-fortune-only-benefits-along-with-success/

वीडियो आया सामने, वायरल हो रहा रेस्क्यू:

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा (IAS Officer Bee Attack)है, जिसमें अफसर ज़मीन पर बेहोश पड़े हैं और उनके चारों ओर अधिकारी और ग्रामीण भाग-दौड़ करते नज़र आते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=G1ZDNhRM1ac

वन विभाग ने दी चेतावनी:

वन अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला संभवतः इत्र की तेज़ खुशबू के कारण हुआ, जो मधुमक्खियों को आकर्षित करती है। अधिकारी अब जंगलों में भ्रमण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button