देश

हाथरस के आरोपियों से मिलने जेल पहुंचे BJP सांसद, फिर जेलर ने…


हाथरस। उत्तर प्रदेश (UP) के हाथरस गैंगरेप मामला (Hathras gang rape case) पूरे देश में भर में छाया हुआ है इसी बीच भाजपा सांसद (BJP MP) पीडि़त परिवार की जगह आरोपियों से मिलने जेल (Reached the jail to meet the accused) पहुंच गए।

हाथरस का मुद्दा देश भर में छाया हुआ है और विपक्षी पार्टियां इसमें सत्ता और सरकार पर तिखे तेवर दिखा रही है। ऐसे में भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर जेल पहुंच गए। आरोपियों से मिलने की अनुमाति मांगी तो जेलर ने साफ मना कर दिया।

गौरतलब है कि सांसद ने इस बात से इंकार किया है कि वह आरोपियों से मिलने गए थे। उनका कहना है कि जेलर से उनके व्यक्तिगत संबंध हैं। जेलर ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

वहीं इससे पहले भाजपा के पूर्व विधायक राजवीर पहलवान के घर पर सर्वसमाज की पंचायत में गैंगरेप प्रकरण में जेल भेजे गए सभी आरोपियों को निर्दोष बताया गया। अभी तक मामला स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। (एजेंसी)

Nav Pradesh | Supriya Shrinate | पत्रकार से नेता बनी इस महिला ने खोली योगी सरकार की पोल

https://www.youtube.com/watch?v=XM8GsGUOOeI

navpradesh tv

Related Articles

Back to top button