छत्तीसगढ़

Pradhan Mantri National Child Award 2025 : छोटे सितारों के लिए बड़ा मंच…’प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ के लिए खुला ऑनलाइन नामांकन…

जशपुरनगर, 24 मई| Pradhan Mantri National Child Award 2025 : देश के उज्जवल भविष्य कहे जाने वाले बच्चों के लिए भारत सरकार ने एक बार फिर एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा वर्ष 2025 के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

यह पुरस्कार 5 से 18 वर्ष के ऐसे बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज को प्रेरित किया हो। यह पुरस्कार केवल किसी उपलब्धि का सम्मान नहीं, बल्कि उस जुनून और समर्पण की पहचान (Pradhan Mantri National Child Award 2025)है, जो बच्चे देश और समाज के लिए दर्शाते हैं।

https://navpradesh.com/pachpedi-naka-corona-update-breaking/

पुरस्कार की 6 श्रेणियाँ हैं:

बहादुरी

सामाजिक सेवा

पर्यावरण संरक्षण

खेल

कला व संस्कृति

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

यह पुरस्कार उन बच्चों के लिए है, जिन्होंने सीमित संसाधनों में असाधारण उपलब्धियां अर्जित की हैं और दूसरों के लिए उदाहरण बने हैं।

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि:

आवेदन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से किया जाएगा।

नामांकन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2025

पोर्टल 1 मई 2025 से सक्रिय (Pradhan Mantri National Child Award 2025)है।

https://www.youtube.com/watch?v=njXul4uL9DU

आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज:

नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर

चयनित श्रेणी में 500 शब्दों का उपलब्धियों का विवरण

आवश्यक दस्तावेज जैसे प्रमाण-पत्र, पुरस्कार आदि की स्कैन कॉपी

नामांकन स्वयं बच्चे, माता-पिता, शिक्षक, स्कूल प्रबंधन या कोई भी ज़िम्मेदार नागरिक कर सकता है।

उद्देश्य क्या है?

सरकार का उद्देश्य है कि बच्चों की प्रेरणादायक कहानियों को राष्ट्रीय पहचान (Pradhan Mantri National Child Award 2025)मिले। यह मंच सिर्फ सम्मान नहीं देता, बल्कि बच्चों में नेतृत्व, सेवा और नवाचार की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

Related Articles

Back to top button