छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष बने विष्णुदेव साय

रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) भाजपा (bjp) को मंगलवार को नया प्रदेशाध्यक्ष (new president) मिल गया। विष्णुदेव साय (vishnudev sai) को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसे भी देखें – नवप्रदेश टीवी से बोले सीएम भूपेश-हमारा मैनेजमेंट बेहतर, आगे भी रखेंगे ध्यान

https://youtu.be/Iy7ml8DycCk

भाजपा केे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने साय को छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) भाजपा (bjp ) का नया अध्यक्ष (new president) नियुक्त किया है।

विष्णुदेव साय (vishnudev sai) को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का करीबी माना जाता है। काफी दिनाें से प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार गर्म था। लेकिन मंगलवार को विष्णुदेव की नियुक्ति के साथ ही इन अटकलों पर विराम लग गया। अब तक प्रदेश भाजपा की कमान विक्रम उसेंडी संभाल रहे थे।

दिल्ली भाजपा का भी अध्यक्ष

भाजपा ने पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को भी बदल दिया। यहां आदेश कुमार गुप्ता को नया दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान मनोज तिवारी संभाल रहे थे।

Related Articles

Back to top button