दुनिया

Mother Kill Son : दुनिया को बचाने बलिदान देना होगा कहकर, वकील मां ने कर दी बेटे की हत्या

Mother Kill Son : 10 साल के बेटे की हत्या कर दी

लंदन/ए.। Mother Kill Son : पेशे से वकील एक मां ने अपने 10 साल के बेटे की हत्या कर दी। इस मां ने अपने बेटे की हत्या यह कहते हुए की कि दुनिया को बचाने के लिए उसे बलिदान देना ही होगा। रिपोर्ट के अनुसार महिला वकील का बेटा एक दिव्यांग बालक था, जिसे उसे 24 घंटे संभालना पड़ता था।

बेटे की हत्या से पहले आरोपी मां (Mother Kill Son) का एक ऑडियो भी सामने आया था, जिसमें वो कहती है- यह मेरा काम है। मुझे दुनिया में बैलेंस स्थापित करने के लिए, दुनिया को बचाने के लिए अपने बेटे का बलिदान देना ही होगा। मृत बालक का नाम डिल्लन है और आरोपी मां का नाम ओल्गा है। डिल्लन को मारने के बाद ओल्गा ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के कारण ब्रिटेन में लगे लॉकडाउन में ओल्गा की मानसिक स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। इसी स्थिति के कारण उसने अपने बेटे का कत्ल कर दिया। उसकी हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त ऑडियो ओल्गा के दोस्त ने चुपके से रिकॉर्ड किया था।

इस मामले में बोलते हुए मनोवैज्ञानिक मार्टिन लॉक ने कहा कि ओल्गा डिप्रेशन व बेचैन थी। लॉकडाउन में उसकी स्थिति खराब हो गई थी। डिल्लन का स्कूल भी बंद हो गया था। जिसके कारण उसका तनाव और बढ़ गया। जब डिल्लन की हत्या हुई तब उसके पिता व ओल्गा के पति स्पेन में थे। उनका नाम डीन फ्रीमेन है। उन्होंने अपने बेटे की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button