देश

BREAKING: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कार्यक्रम स्थल की अनुमति देने से मणिपुर सरकार का इनकार

-66 दिनों में 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा

नई दिल्ली। Bharat Jodo Nyaya Yatra: मणिपुर सरकार ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के लिए इंफाल पूर्व स्थल की अनुमति देने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी की यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होने वाली है। इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए, मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कीशम मेगाचंद्र ने कहा कि राज्य सरकार का निर्णय लोगों के अधिकारों का उल्लंघन है।

हमने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से मुलाकात की और इम्फाल पूर्वी जिले के हट्टा कांगजेइबुंग में ‘भारत जोड़ा न्याय यात्रा’ के आयोजन स्थल के लिए अनुमति मांगी, जहां से रैली को हरी झंडी दिखाई जानी है। हालांकि उन्होंने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लोकतंत्र की हत्या है और लोगों के अधिकारों का उल्लंघन है। प्रस्तावित स्थल भी एक सार्वजनिक मैदान है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बसों और पैदल 6,713 किमी की दूरी तय करने वाली है। यह 66 दिनों की अवधि में 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा।

मेइतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद 3 मई, 2023 को मणिपुर में हिंसा भड़क उठी।

Related Articles

Back to top button