छत्तीसगढ़

Pandwani Singer Tejan Bai Hospitalized : पंडवानी की महान गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में भर्ती

छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका Tejan Bai की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर स्थित AIIMS Raipur में भर्ती (Pandwani Singer Tejan Bai Hospitalized) कराया गया है। फिलहाल उन्हें न्यूरो सर्जरी वार्ड के आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

परिजनों के अनुसार 70 वर्षीय तीजन बाई पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 से वे लकवे (पैरालिसिस) की बीमारी से पीड़ित हैं और हाल के दिनों में उनकी हालत कमजोर हो गई थी। जानकारी के मुताबिक पिछले करीब 20 दिनों से वे केवल जूस और फलों के सहारे ही भोजन ले रही थीं।

डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

एम्स रायपुर के चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर (Pandwani Singer Tejan Bai Hospitalized) बनाए हुए है। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनका उपचार शुरू कर दिया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टरों की निगरानी जारी है।

पंडवानी को दिलाई वैश्विक पहचान

Tejan Bai छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी की सबसे प्रतिष्ठित कलाकारों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अपनी गायकी के माध्यम से इस लोक परंपरा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया है।

कपालिक शैली की प्रमुख कलाकार के रूप में तीजन बाई ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अनेक प्रस्तुतियां (Pandwani Singer Tejan Bai Hospitalized) दी हैं और करीब 17 देशों में पंडवानी का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाई है।

उनकी कला और योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार की ओर से Padma Shri, Padma Bhushan और Padma Vibhushan जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। फिलहाल प्रदेश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button