छत्तीसगढ़जॉब्स

Claim Objection Notice : 11 संविदा पदों की भर्ती पर दावा–आपत्ति का मौका, 20 फरवरी तक करें आवेदन

जिले में संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में अगला अहम चरण (Dantewada Claim Objection Notice) शुरू हो गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग, दंतेवाड़ा से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत कुल 11 संविदा रिक्त पदों के लिए दावा–आपत्ति आमंत्रित की गई है।

विभाग ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को जिला बाल संरक्षण इकाई, शासकीय बाल देख-रेख संस्था, किशोर न्याय बोर्ड और बाल कल्याण समिति से संबंधित पदों हेतु विज्ञापन जारी (Dantewada Claim Objection Notice) किया गया था। प्राप्त आवेदनों की विभागीय समिति द्वारा स्क्रूटनी की जा चुकी है और मूल्यांकन समिति की स्वीकृति के बाद दावा–आपत्ति सूची जिला वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

कहां देखें सूची

दावा–आपत्ति सूची का अवलोकन दंतेवाड़ा जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.dantewada.nic.in पर किया जा सकता है।

दावा–आपत्ति जमा करने की अंतिम तिथि

तिथि: 12 फरवरी से 20 फरवरी 2026

समय: कार्यालयीन समय में

स्थान: संयुक्त जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, दंतेवाड़ा

कक्ष: क्रमांक 231

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर लिखित आवेदन के साथ अपनी दावा–आपत्ति प्रस्तुत (Dantewada Claim Objection Notice) कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button