राजनीति

Cute Couple: ढाई फीट के अजीम और बेगम बुशरा ने डाला अपना वोट, शादि के लिए पुलिस के पास भी पहुंचे…

क्षेत्र में विकास और प्यार-मोहब्बत के लिए किया मतदान

शामली/कैराना। Lok Sabha Elections 2024: लोकतंत्र के महापर्व में कई अनोखे रंग देखने को मिल रहे हैं। कई राज्यों में शांतिपूर्ण रूप से मतदान हो रहा है वहीं कुछ राज्यों में छूटपुट घटनाओं की भी खबर है। देश में में लोकतंत्र के महापर्व में कई द्विव्यांग, बुजुर्ग और नवजवानों को लंबी-लंबी लाइनों में लगकर मतदान किया जा रहा है।

वहीं देश की सबसे चर्चित उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट (Lok Sabha Elections 2024) है। कैराना लोकसभा सीट के शामली क्षेत्र के एक मतदान केन्द्र पर अजीम-बुशरा ने मतदान किया है और सरकार से मांग भी की है।

दरअसल यह अजीम और बुशरा दोनों पति-पत्नी है। इस जोड़े की कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया खुब चर्चा हो रही थी। इस बीच लोगों की निगाहें वोट डालने पहुंचे ढाई फीट के अजीम मंसूरी पर टिक गईं। अजीम अपनी पत्नी बुशरा बेगम के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। अजीम ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में विकास और प्यार-मोहब्बत के लिए मतदान किया है।

https://navpradesh.com/suddenly-a-woman-wearing-a-bikini-boarded-the-bus-people-were-left-speechless-video-went-viral

अजीम की लंबाई सिर्फ ढाई फीट है। शादी नहीं होने की वजह से अजीम काफी परेशान थे। उस दौरान वह पुलिस के पास भी पहुंच गए थे और पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद सोशल मीडिया में और प्लेटफार्म में उनकी तस्वीरे भी वायरल हुई थी।

उसके कुछ ही महीनों बाद अजीम ने बुशरा के साथ निकाह किया। उनकी बेगम बुशरा की लंबाई भी अजमी जितनी ही है। जब दोनों साथ में मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे तो लोग उन्हें देखते रह गए। इस दौरान अजीम ने मीडिया से बात की और अपनी बात रखी।

https://www.youtube.com/shorts/t-mIRNAfcxI

Related Articles

Back to top button