देश

डाॅ. भागवत ने गोहत्या के लिए हिंदुओं को भी बताया जिम्मेदार, बोले- हिंदू ही गाय..

पुणे/नवप्रदेश। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत (mohan bhagwat) ने गोहत्या (cow slaughter) के लिए हिंदुओं (hindu) को भी जिम्मेदार (responsible) माना है। उन्होंने इसके पीछे कुछ तर्क भी दिए हैं।

उन्होंने कहा कि गायों को कत्लखाने पहुंचाने वाले हिंदू (hindu) ही हैं। उन्होंने कहा कि आज हिंदू ही गाय को काटने (cow slaughter) के लिए भेजते हैं। इससे जुड़े कई ठेकेदार हिंदू ही हैं। इसलिए गोहत्या के लिए हिंदू जिम्मेदार (responsible) हैं।

डाॅ. भागवत शनिवार को पुणे में गोसेवा समारोह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि जेले में गोसेवा करने वाले कैदियों की आपराधिक प्रवृत्ति में कमी आती है। जेल अधिकारियों ने मुझे यह बात बताई है। इस बात का प्रचार करने की जरूरत है, जिससे जनता जागरूक होगी और कोई भी गाय को काटने के लिए नहीं भेजेगा। उन्होंने इस मौके पर लोगों से गोपालन किए जाने की अपील भी की।

गाय काटी जा रही यह वास्तविक समस्या नहीं

डॉ. भागवत ने कहा कि गाय काटी जा रही है, यह वास्तविक समस्या नहीं है। वास्तविक समस्या ये है कि गाय को माता मानकर भी कोई भी इसे पालने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में  सिर्फ 45 हजार गायें ही बची हैं। इन्हें कैसे बचाया जाए ये बड़ा प्रश्न है। गोसंवर्धन के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।

Related Articles

Back to top button