झारखण्डदेश

Clean School Award : स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में झारखंड को मिला तीसरा स्थान

रांची, नवप्रदेश। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में झारखंड को तीसरा स्थान मिला है। दरअसल, हेमंत सोरेन सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए कुल 26 स्कूलों की अनुशंसा भेजी थी।

राज्य सरकार ने पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर इन 26 स्कूलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया था। केंद्र सरकार द्वारा इन स्कूलों का मूल्यांकन किया गया था, जिसके बाद तीन स्कूलों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा झारखंड की तीन स्कूलों को पुरस्कृत किया जाएगा. इन स्कूलों का चयन स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर खरा उतरने के लिए किया गया।

इसमें पश्चिमी सिंहभूम के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नोवामुंडी, रांची के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सोनाहातू तथा पूर्वी सिंहभूम के टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button