देश

पति और ससुर पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

मुरैना । मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की एक महिला ने अपने ही पति और ससुर पर दुष्कृत्य कर यातनाएं देने का आरोप लगाया है। पीडिता द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से किए जाने के बाद शहर की सिविल लाइन पुलिस ने शून्य में कायमी कर जांच के लिए प्रकरण संबंधित थाने को भेज दिया है।

जिले के पहाडगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर कल सिविल लाइन पुलिस ने शून्य में कायमी कर जांच के लिए प्रकरण को पहाडगढ थाने में भेज दिया गया है। दरअसल पीडिता अपने पति और ससुर के द्वारा दुष्कृत्य करने और शारीरिक यातनाएं देने की शिकायत करने पहाडगढ थाने गयी, लेकिन उसकी शिकायत नहीं लिखी गयी, जिसके बाद पीडिता द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया था। पीडि़ता का आरोप है कि उसका पति शेरू बैरागी और उसका ससुर कट्टे बैरागी नशे के आदी हैं और दोनों मिलकर उसके साथ दुष्कृत्य करते हैं। विरोध करने पर उसे शारीरिक यातनाएं देते हैं। पीडि़ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बंधक बनाकर रखा जाता है। पीडि़त महिला ने कल यहां मीडिया के सामने अपने शरीर पर कटे और जले के घाव भी दिखाए। उसने कहा कि बड़ी मुश्किल से उसने घटना की जानकारी अपने भाई को दी।

पीडिता ने यह भी बताया कि जब उसका भाई ग्राम गोल्हारी अपने साथियों के साथ पहुंचा तो पति और ससुर ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें भी बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद ही उन्हें मुक्त किया गया था।

Related Articles

Back to top button