छत्तीसगढ़प्रशासनिक

CG Police Transfer : तबादला एक्सप्रेस, TI–SI–ASI समेत 69 पुलिसकर्मियों के बदले कार्यक्षेत्र

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तबादला एक्सप्रेस (CG Police Transfer) चली है, जिसके तहत कुल 69 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है।

CG Police Transfer
CG Police Transfer
CG Police Transfer
CG Police Transfer
CG Police Transfer
CG Police Transfer
CG Police Transfer
CG Police Transfer

जारी आदेश के अनुसार इस तबादला सूची में 2 निरीक्षक (TI), 4 उप निरीक्षक (SI), 4 सहायक उप निरीक्षक (ASI) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नई पदस्थापना सौंपी गई है, जिससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सके।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया (CG Police Transfer) गया है कि यह प्रशासनिक बदलाव नियमित प्रक्रिया के तहत किया गया है, ताकि विभिन्न थानों और इकाइयों में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को बदला गया है, वहीं कुछ जवानों को नई जिम्मेदारियां देकर फील्ड में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर दिया (CG Police Transfer) गया है। तबादलों के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को जल्द ही अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button