छत्तीसगढ़

गजब : किराये के मकान में पकड़ाई कई ब्रांड की शराब, छापा मारने के बाद…

Many brands of liquor: 1 लाख 63 हजार की अवैध शराब, विभिन्न ब्रांड के 14 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त

रायपुर। Many brands of liquor: राजधानी के सरस्वतीनगर इलाके में पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर 14 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सरस्वतीनगर थाना पुलिस ने मुखबीर की सुचना की एक व्यक्ति अपने किराये के मकान में अवैध शराब बेच रहा है।

जिसके बाद पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुुरुवार को शाम 6 बजे के करीब 141 बी कोटा कालोनी गायत्री मंदिर के पास किराये के मकान में दबिश देकर रेड की कार्रवाई के दौरान कमरे के हॉल में रखा विभिन्न ब्रांड का अंग्रेजी शराब 14 कार्टून में अवैध शराब मिला।

पुछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम रमेश वाधवानी 60 वर्ष पिता स्व.गोवधन दास वाधवानी निवासी 141 बी कालोनी गायत्री मंदिर के पास कोटा सरस्वतीनगर बताया। काटॅून के अंदर कुल 183 बॉटल अवैध शराब जब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 63 हजार 30 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2)के तहत अपराध कामय कर मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button