देशराजनीति

Ambulance Dedicated Lane : जया बच्चन ने देशभर में एंबुलेंस के लिए की अलग लेन की मांग

राज्यसभा में बुधवार को शून्यकाल के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने देशभर की सड़कों पर एंबुलेंस के लिए समर्पित इमरजेंसी लेन (Ambulance Dedicated Lane) बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत में जहां किराना 15 मिनट में और पिज्जा 30 मिनट में घर पहुंच जाता है, वहीं ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस के कारण कई मरीज अस्पताल तक समय पर नहीं पहुंच पाते और उनकी जान चली जाती है।

https://youtu.be/YPQD9mJE2F0

जया बच्चन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की 2018 की गाइडलाइन के बावजूद सड़क पर एंबुलेंस की आवाजाही के लिए समर्पित लेन नहीं है और न ही इन देरी से होने वाली मौतों का कोई राष्ट्रीय आंकड़ा उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि देश में 60 प्रतिशत एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पातीं। इसी देरी की वजह से सड़क हादसों में घायल करीब 55 प्रतिशत लोग ‘गोल्डन आवर’ में इलाज न मिलने से दम तोड़ देते हैं (Golden Hour Death Rate)। उन्होंने मांग की कि देशभर में तुरंत इमरजेंसी लेन अनिवार्य की जाए,

https://youtu.be/LbUs1HMXTx4

ट्रैफिक सिग्नल एआइ तकनीक से चलें ताकि एंबुलेंस को तुरंत रास्ता मिले, 30 सेकंड का ग्रीन कारिडोर बनाया जाए और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को सख्ती से लागू किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने एंबुलेंस की देरी से हुई मौतों की घटनाओं के उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है (Supreme Court Guideline Demand)।

Related Articles

Back to top button