छत्तीसगढ़

Jagdeep Dhankhar Unconscious News : भावनाओं की लहर में डूबे उपराष्ट्रपति….मंच से उतरते ही अचानक बेहोश…नैनीताल दौरे के पहले दिन घटी घटना…

नैनीताल, 26 जून। Jagdeep Dhankhar Unconscious News : देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को उत्तराखंड के नैनीताल में आयोजित एक समारोह के दौरान अचानक बेहोश हो गए। यह भावनात्मक क्षण उस वक्त घटा जब वे मंच से उतरकर अपने पूर्व सहयोगी को देखकर गले मिले — और वहीं बेसुध होकर गिर पड़े।

क्या हुआ मंच से उतरते ही?

कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में अपने भाषण के बाद जैसे ही उपराष्ट्रपति मंच से नीचे आए, उन्होंने पुराने संसदीय सहयोगी महेंद्र सिंह पाल को देखा। आंखें भर आईं, उन्होंने गले लगाया, और कुछ ही क्षणों में भावनाओं के बीच उनकी तबीयत बिगड़ (Jagdeep Dhankhar Unconscious News)गई। वह पाल के कंधों पर ही बेहोश हो गए।

https://navpradesh.com/chhattisgarh-monsoon-june-26-forecast/

मेडिकल टीम तुरंत सक्रिय

मौके पर मौजूद उपराष्ट्रपति की मेडिकल टीम ने बिना देर किए प्राथमिक उपचार देकर उन्हें होश में लाया। इसके बाद वह राजभवन के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, यह था पहला दिन

25 जून: कुमाऊं विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती समारोह

27 जून: शेरवुड कॉलेज के 156वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित (Jagdeep Dhankhar Unconscious News)रहेंगे

अन्य कई आधिकारिक मुलाकातें और राजभवन यात्रा भी निर्धारित हैं

स्वागत में उमड़ा था जनमानस

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले उपराष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रदेश सरकार, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल थे।

https://youtu.be/wW0hUGaXKNI?si=vjeRmYb3X7IEThVx

अब कैसे हैं उपराष्ट्रपति?

फिलहाल धनखड़ की तबीयत स्थिर बताई गई है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें भावनात्मक उत्तेजना और हल्का ब्लड प्रेशर फ्लक्चुएशन हुआ था, जिससे बेहोशी (Jagdeep Dhankhar Unconscious News)आई। परंतु खतरे की कोई बात नहीं है और वे अपने शेष कार्यक्रमों में हिस्सा लेने को तैयार हैं।

Related Articles

Back to top button