Jashpur Bus Accident CM Reaction : जशपुर बस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

छत्तीसगढ़ के Jashpur district में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गहरा (Jashpur Bus Accident CM Reaction) दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की असामयिक मौत से वे बेहद व्यथित हैं। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
सीएम साय ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते (Jashpur Bus Accident CM Reaction) हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहे और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट (Jashpur Bus Accident CM Reaction) गई है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



