छत्तीसगढ़शहर

Bhent-Mulakat : CM पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र, दवाओं की उपलब्धता के बारे में ली जानकारी

रायपुर/नवप्रदेश। Bhent-Mulakat : भेंट-मुलाकात अभियान के दूसरा चरण के पहले दिन आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोंटा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां के नागरिकों ने पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उनके बाद CM कोंटा के श्री राम लिंगेश्वर मंदिर पहुँचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की एवं प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

उसके बाद सीएम बघेल कोंटा में 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhent-Mulakat) ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भेंट-मुलाकात अभियान की शुरुआत इस महीने की 4 तारीख से की है। भेंट-मुलाकात अभियान के पहले चरण में मुख्यमंत्री 4 से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया।

Related Articles

Back to top button