छत्तीसगढ़

छग में कांग्रेस की नहीं बल्कि मुख्यमंत्री की हार है-डा. रमन सिंह

रायपुर । लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की देश में शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं छग के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि छग में कांग्रेस की यह हार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की हार है। डा. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 11 सीट में से 9 पर भाजपा की शानदार बढ़त है। इसके लिए मैं राज्य के मतदाताओं के प्रति आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो इस चुनाव में मुख्य मुद्दा थे। साथ ही प्रदेश में राज्य सरकार के पांच महीने का कामकाज भी मुख्य मुद्दा था। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेश सरकार का पांच माह का कार्यकाल आतंक, भय एवं बदले की राजनीति का रहा है। जिससे यहां की जनता का कांग्रेस की सरकार से मोह भंग हो गया और लोगो का उनके वादे से भ्रम एवं विश्वास टूट गया। छत्तीसगढ़ गठन के बाद से जनता राज्य में जिस दल को सत्ता सौपती थी उसे ही केन्द्र में भी समर्थन देती रही है। पहली बार उसने इसमें बदलाव करते हुए भाजपा को समर्थन दिया है।

Related Articles

Back to top button