छत्तीसगढ़राजनीति

Update BJP Candidate : झारखंड पुलिस के सामने ब्रह्मानंद नेताम की जगह उनके 5 प्रतिनिधि पेश होंगे…?

कांकेर/नवप्रदेश। Update BJP Candidate : ब्रह्मानंद नेताम से पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस ने नोटिस दिया था। आज सुबह 10 बजे कांकेर थाना पूछताछ के लिए ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड पुलिस ने बुलाया था। हालांकि ब्रह्मानंद नेताम पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे।

नेताम समेत 6 लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट

अब खबर ये आ रही है कि ब्रह्मानंद नेताम पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस (Update BJP Candidate) के सामने हाजिर नहीं होंगे, बल्कि नेताम की तरफ से उनके प्रतिनिधि जवाब लेकर झारखंड पुलिस के सामने जायेंगे। जमशेदपुर पुलिस ने नेताम समेत 6 लोगों के खिलाफ टेल्को थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।

कल से ही जमशेदपुर की टेल्को थाने की टीम दल बल के साथ ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए भानुप्रतापपुर पहुंच गयी थी। ब्रह्मानंद नेताम के अभिकर्ता नंदू ओझा के अलावे, ब्रह्मानंद नेताम के वकील, अकलतरा विधायक सहित अन्य दो भी थाने पहुंचेंगे।

कांकेर थाने में सुबह 10 बजे हाजिर होने कहा था

आपको बता दें कि इससे पहले झारखंड पुलिस ने नोटिस जारी कर ब्रह्मानंद नेताम को पूछताछ के लिए कांकेर थाने में सुबह 10 बजे हाजिर होने को कहा था। हालांकि नोटिस से बेपरवाह नेताम सुबह से ही जनसंपर्क अभियान में निकल गये थे। उन्होंने पूरे दिन का शेड्यूल भी जारी किया था। आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया था कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के साथ अन्य 5 अभियुक्तों पर एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसे देह व्यापार में धकेलने का काम किया गया। साल 2019 का मामला बताकर मरकाम ने कहा था कि नेताम को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि, जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में 15 मई 2019 को पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। कांग्रेस ने खुलासा किया कि पीड़िता ने एक डायरी में गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम लिखकर रखे थे। इस मामले में झारखंड पुलिस (Update BJP Candidate) ने छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को महासमुंद से 2019 में ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस के द्वारा पेश चालान में भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button