छत्तीसगढ़

Honored : सुप्रसिद्ध गायक मदन चौहान राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री से सम्मानित

रायपुर/नवप्रदेश। Honored : नई दिल्ली में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ के जाने-माने गायक मदन चौहान को पद्मश्री से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ मदन सिंह चौहान ‘गुरूजी’ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बघेल ने कहा कि चौहान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक, गजल गायक और सूफी गायक हैं। कला जगत से जुड़े बहुत से लोग चौहान को सम्मान (Honored) में काकू भी कहते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया। उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कारों (Honored) की घोषणा की गई थी। गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध मदन सिंह चौहान का जन्म 15 अक्टूबर 1947 को हुआ। मदन चौहान की सुफियाना संगीत पर गहरी पकड़ रही है। उनके कितने ही शिष्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर संगीत साधना में रत हैं।

ज्ञात हो कि, पद्म पुरस्कारों की घोषणा शनिवार को कर दी गई। इस बार देश की 118 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी घोषणा कर दी गई। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगीतज्ञ मदन सिंह चैहान को संगीत के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान की घोषणा होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम बघेल ने कहा कि मदन चौहान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक, गजल गायक और सूफी गायक हैं, उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया।

Related Articles

Back to top button