छत्तीसगढ़

नक्सल हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी की मौत, पीएसओ सहित 5 जवान भी शहीद

दंतेवाड़ा। भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सल हमलें में मौत हो गई साथ ही पीएसओ सहित पांच जवान शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आज दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में नक्सली ने विधायक के काफिले पर हमला किया जिसमें विधायक सहित पीएसओ और पांच जवान शहीद हो गए। मंडावी अपने काफिले के साथ जा रहे थे उसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट में जिस गाड़ी को नक्सलियों ने उड़ाया बताया जा रहा है कि उसी गाड़ी में विधायक भीमा मंडावी भी बैठे हुए थे। मंडावी के अलावा उनके पीएसओ सहित 5 जवान भी घटना में शहीद हो गए हैं. डीआईजी पी सुंदरराज ने मंडावी की मौत की पुष्टि की है।

घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार-बचेली शार्टकट मार्ग की है. विधायक अपने समर्थकों के साथ इस मार्ग से गुजर रहे थे उसी दौरान श्यामगिरी के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज आस-पास के इलाके तक सुनाई दी. आज श्यामगिरी गांव में मेला था।

Related Articles

Back to top button