शहर

Raipur Big Breaking : होटल बेबीलान इन में लगी आग, मचा हड़कंप

रायपु/नवप्रदेश। Raipur Big Breaking: शहर के बीचों-बीच स्थित होटल बेबीलान इन में देर शाम अचानक आग लग गई। आनन फानन में होटल को खाली कराया गया। वहीं आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई है।

इस आगजनी में अबतक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की 2 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालंकि होटल में आग लगने से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। घटना गंज थाना क्षेत्र का है।

फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है। दूर तक लपटें दिखाई दे रही हैं। अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।

Related Articles

Back to top button