राजनीति

Dr. Raman Singh Resigned : विधानसभा अध्यक्ष के नामांकन दाखिले के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद छोड़ा

रायपुर/नवप्रदेश। Dr. Raman Singh Resigned : पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे डॉ रमन सिंह ने आज पार्टी उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे है। उन्होंने अपने इस्तीफे के संबंध में सोशल मिडिया एक्स में ट्वीट कर यह जानकारी दी।

राजनांदगांव से विधायक डॉ रमन सिंह ने आज ही छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किये हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – आज जब


@BJP4CGState
ने मुझे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है तब 5 वर्षों तक
@BJP4India


के उपाध्यक्ष पद पर सेवा करने के उपरांत आज मैंने इस पद से अपना त्यागपत्र प्रस्तुत किया है।

मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए मैं संगठन के सभी शीर्ष नेताओं का आभारी रहूँगा।

Related Articles

Back to top button