छत्तीसगढ़राजनीति

Kharge Roared In Arang CG : कहा- मोदी गालियां देते हैं, पहले के भाजपाई सोनिया-नेहरू का सम्मान करते थे

खड़गे बोले- मोदी गालियां देने और झूठ बोलने फैक्ट्री हैं, पहले के भाजपाई सोनिया-नेहरू का सम्मान करते थे।

रायपुर/आरंग/नवप्रदेश। Kharge Roared In Arang CG : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पहले के भाजपाई इंदिरा गांधी और नेहरू जी का सम्मान करते थे। लेकिन मोदी जी तो कांग्रेसियों को केवल गाली देने का काम करते हैं। मोदी जी गालियां देने और झूठ बोलने का कारखाना हैं।

खड़गे ने ये बातें अभनपुर की सभा में कही। खड़गे ने आगे कहा- आज आदिवासी तड़प रहे हैं। म​​णिपुर में हालात बदत्तर हैं। उन्होंने कहा- PM मोदी और BJP प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। झूठ बोलकर कांग्रेस को बदनाम करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा वे कुछ ऐसा ही कर्नाटक में भी किया करते थे, लेकिन हमने कर्नाटक में BJP की 40% भ्रष्टाचार वाली सरकार को हटा दिया। खड़गे अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे । आज उन्होंने नवापारा पालिका पालिका के हरिहर हाई स्कूल मैदान जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा कुमारी समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। खड़गे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियो का दुरुपयोग कर रही है।

पूरे देश में विपक्ष के नेताओं को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे की योजना से आगे बढ़ रहे है।

Related Articles

Back to top button