देश

East Godavari Encounter Breaking : एक करोड़ का इनामी नक्सली हिडमा मुठभेड़ में ढेर, आंध्र प्रदेश में 6 नक्सलियों का खात्मा

आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों (East Godavari Encounter) के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा ढेर हो गया। हिडमा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह कई बड़े हमलों की साजिश और नेतृत्व के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में सबसे ऊपर था।

https://youtu.be/nkcpm-K9HL0

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान कुल छह नक्सलियों का खात्मा हुआ है, जिनमें हिडमा भी शामिल है। सुरक्षा बलों ने इलाके में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान गुरुवार सुबह नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन शुरू किया था। दोनों ओर से भारी फायरिंग के बाद यह मुठभेड़ कई घंटे तक चली और अंततः सुरक्षा बलों ने मौके से छह नक्सलियों के शव बरामद किए।

हिडमा की मौत को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से दक्षिण भारत में नक्सली गतिविधियों का सबसे प्रभावशाली और रणनीतिक नेता (East Godavari Encounter) था। माना जाता है कि वह कई बड़े हमलों और घात लगाकर किए गए हमलों में शामिल रहा है।

https://youtu.be/Erzjdq8rDww

पुलिस अब इलाके की सघन तलाशी ले रही है और अन्य नक्सलियों की तलाश जारी है। मुठभेड़ (East Godavari Encounter) वाले क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके को घेरकर ऑपरेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है। सुरक्षा बलों का मानना है कि हिडमा के मारे जाने के बाद नक्सलियों की संगठनात्मक क्षमता पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button