देशराजनीति

CM विजय रूपाणी बोले- ’25 करोड़ में खरीदी जा सकती है पूरी ‘गुजरात कांग्रेस’

CM Vijay Rupani : मौजूदा दौर की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं

गांधीनगर। CM Vijay Rupani : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है। सुरेंद्रनगर के पास लिंबडी में आयोजित एक रैली में सीएम ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पार्टी में अब महात्मा गांधी के आदर्श नहीं हैं। वह गुजरात कांग्रेस के बीजेपी पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूरी गुजरात कांग्रेस को 25 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है। सीएम (CM Vijay Rupani) उपचुनाव का प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘आज कांग्रेस महात्मा गांधी के गुणों से बहुत दूर है। मौजूदा दौर की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, आज की कांग्रेस सिर्फ राहुल गांधी की है।

विधायकों का सम्मान नहीं करती कांग्रेस

कांग्रेस के पूर्व कर्जन विधायक को 25 करोड़ रुपये में खरीदने और उन्हें टिकट देने के कांग्रेस के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए रुपाणी (CM Vijay Rupani) ने आरोप लगाया कि, ‘कांग्रेस अपने ही विधायकों का सम्मान नहीं करती है और एक बार पार्टी छोडऩे के बाद, ऐसे आरोप लगाए जाते हैं। पूरे गुजरात कांग्रेस को 25 करोड़ रुपये में खरीदा जा सकता है।

भगवान भरोसे रहा महाराष्ट्र

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रुपाणी (CM Vijay Rupani) ने कहा कि कोरोना वायरस के नियंत्रण की बात आती है तो कांग्रेस की महाराष्ट्र सरकार भगवान भरोसे है। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 उपचार के लिए अस्पतालों में बेड की व्यवस्था नहीं थी।

कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों के शव फुटपाथों पर लावारिस पड़े थे। कांग्रेस महाराष्ट्र में एनसीपी के साथ अन्य साझेदार के रूप में शिवसेना की अगुवाई वाली महा विकास अगाड़ी (एमवीए) सरकार का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button