Kanker Accident : तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो मासूमों की दर्दनाक मौत

कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़कुड़ा में रविवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे (Kanker Accident) ने पूरे इलाके को शोक में डूबो दिया। जोगी गुफा के पास स्थित तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत हो गई। दोनों बच्चे महज छह वर्ष के थे और दूसरी कक्षा में पढ़ते थे। मृतक बच्चों की पहचान लोमेश जुरी और आयुष जुरी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर करीब दो बजे का है। गांव के तीन बच्चे खेलते हुए तालाब (Kanker Accident) के किनारे पहुंच गए। इनमें से एक बच्चा किनारे ही खड़ा रहा, जबकि लोमेश और आयुष तालाब में उतरकर पानी में खेलने लगे। खेलते-खेलते वे गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। थोड़ी ही देर में दोनों बच्चे पानी में संघर्ष करते हुए दिखाई नहीं दिए। (Pond Drowning)
किनारे मौजूद बच्चे ने घबराकर जोर-जोर से रोना शुरू (Kanker Accident) कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों बच्चों को तालाब के भीतर से बाहर निकाला और तुरंत चारामा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। (Charama News)
घटना की सूचना मिलते ही चारामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। गांव में अचानक हुए इस हादसे से मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे ग्राम में शोक का माहौल है। (Children Drowning Case)



