देशराजनीति

BIG BREAKING : राजनीति से पीछे हटे अभिनेता रजनीकांत, ये है कारण, 31 को…

Rajnikant decide not to enter politics : उन्होंने इस संबंध का पत्र भी सार्वजनिक किया है

मुंबई/ए.। Rajnikant decide not to enter politics : अभिनेता रजनीकांत के राजनीति में प्रवेश से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रजनीकांत ने राजनीति से बाहर निकलने का निर्णय ले लिया है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते उन्होंने राजनीति में प्रवेश नहीं करने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस संबंध का पत्र भी सार्वजनिक किया है। इसमें उन्होंने खुद के राजनीति में प्रवेश नहीं करने की बात कही है।

उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि आगामी 31 दिसंबर को वे अपने राजनीतिक दल की घोषणा करने वाले हैं। और आगामी जनवरी माह में पार्टी लॉन्च की जाएगी। लेकिन अब स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने राजनीति से पीछे हटने का निर्णय लिया है।

पत्र में रजनीकांत (Rajnikant decide not to enter politics) ने लिखा है- पिछले कुछ महीनों से मेरे स्वास्थ्य को लेकर जो कुछ घटित हुआ है। इसे मैं भगवान द्वारा दिया जाने वाला इशारा समझता हूं। इसलिए 2021 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लडऩे का विचार रद्द करता हूं।

तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में हाल ही में रजनीकांत के पोस्टर दिखाई दिए थे। इसमें राजनीति से दूर रहने के निर्णय पर पुनर्विचार की अपील की गई थी। वेल्लोर सिटिजंस विशिंग फॉर ए चेंज का एक ऐसा ही पोस्टर सामने आया था। अगले साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले है।

Nav Pradesh | Against agricultural laws | कृषि बिल के खिलाफ़ PM मोदी के सामने लगे जमकर नारे…

https://www.youtube.com/watch?v=GH9IOWZsP68
navpradesh tv

Related Articles

Back to top button