छत्तीसगढ़

e-Shram Saathi App: मजदूरों के लिए नई शुरुआत, अब मोबाइल से मिलेगा काम और योजना का सहारा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ के श्रम इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए ई-श्रम साथी मोबाइल एप (छत्तीसगढ़ डिजिटल लेबर चौक) का शुभारंभ (e-Shram Saathi App) किया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य श्रमिकों को केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना भी है। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

डिजिटल क्रांति: ‘ई-श्रम साथीÓ एप के जरिए अब श्रमिक सीधे काम और योजनाओं से जुड़ सकेंगे।

शून्य भ्रष्टाचार: ई-केवाईसी के माध्यम से 55त्न सत्यापन पूरा, सीधे बैंक खातों में पहुँचेगा लाभ।

सख्त प्रशासन: औद्योगिक इकाइयों का होगा तकनीकी माध्यम से औचक निरीक्षण।

शिक्षा पर जोर: अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में सीटें 100 से बढ़ाकर 200 की गईं।

मैदानी स्तर पर दिखे योजनाओं का प्रभाव: मुख्यमंत्री (e-Shram Saathi App)

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे। उन्होंने कहा, “योजनाओं का वास्तविक प्रभाव तभी दिखाई देगा, जब लाभ कतार के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।” उन्होंने प्रदेश में केंद्र सरकार की चार नई श्रम संहिताओं (मजदूरी, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा और व्यावसायिक सुरक्षा) के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया ताकि श्रमिकों को सम्मानजनक कार्य वातावरण मिल सके।

आंकड़ों की नजर में श्रमिक कल्याण:

पंजीकृत श्रमिक: 33 लाख 14 हजार से अधिक।

उपकर (सेस) संग्रहण: वर्ष 2025-26 में 315 करोड़।

अब तक कुल व्यय: 2,558 करोड़ विभिन्न योजनाओं में।

प्रमुख संचालित योजनाएं:

-मिनीमाता महतारी जतन योजना (गर्भवती महिलाओं हेतु)

-मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना (बेटियों हेतु)

-दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना (स्वरोजगार हेतु)

-शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना (सुलभ भोजन)

शिक्षा और भविष्य पर निवेश

सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत इस सत्र से सीटों की संख्या दोगुनी कर 200 कर (e-Shram Saathi App) दी है। वर्तमान में 31 जिलों के प्रतिभावान छात्र प्रदेश के नामी विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही ‘मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्रÓ जैसे नवाचारों को और अधिक विस्तार देने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में उपस्थिति बैठक में मुख्य सचिव  विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, श्रम सचिव हिमशिखर गुप्ता और विशेष सचिव रजत बंसल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button