छत्तीसगढ़राजनीति

खैरागढ़ रियासत विवाद : दिवंगत देवव्रत सिंह की दूसरी पत्नी ने जताई हत्या की आशंका….

रायपुर/खैरागढ़/नवप्रदेश। Khairagarh Dispute : खैरागढ़ रियासत का विवाद खुलने के रुकता नहीं दिखाई दे रहा है। बल्कि अब राज परिवार की बहु विभा सिंह ने अपनी हत्या किये जाने की आशंका भी व्यक्त कर चुकी है।

बढ़ती विवाद के बीच शुक्रवार को राजधानी के प्रेस क्लब में खैरागढ़ राज परिवार के उत्तराधिकारी और दिवंगत राजा देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने देवव्रत की तलाकशुदा पत्नी पदमा देवी पर हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाए है।

विभा सिंह ने संपत्ति को लेकर पदमा देवी के द्वारा उन पर जानलेवा हमला करने की बात कही है। देवव्रत की पत्नी विभा सिंह ने हत्या की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी है,लेकिन विभा ने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

पद्मा देवी के मनसूबे पर इशारा

विभा सिंह की माने तो 30 दिसंबर को उदयपुर पैलेस (Khairagarh Dispute) को खोलने के लिए प्रशासनिक अमले ने उन्हें बुलवाया था, जिसमें दूरभाष के जरिए उन्हें यह सूचना दी गई थी कि यदि वे नहीं पहुंचते हैं तो पैलेस का ताला तोड़ दिया जाएगा। जिस बात पर आनन-फानन में विभा सिंह वहां पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि उदयपुर पैलेस पहुंचने पर पहले ही पदमा देवी के इशारे पर वहां गुंडे और भीड़भाड़ इकट्ठा कर मेरे खिलाफ माहौल तैयार किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि इस दौरान मेरी गाड़ी पर भी पथराव किया गया और मुझ पर भी जानलेवा हमला किया गया। यहाँ तक कि पद्मा देवी के इशारे पर ही महल के में गेट को तोड़कर ग्रामीण महल में घुसने की पुरजोर कोशिश भी की। विफभा ने कहा कि मेरी ह्त्या मौके पर ही हो सकती थी।

पद्मा देवी हैं तलाक़शुदा

विभा सिंह ने कहा कि देवव्रत सिंह ने पहले ही अपनी पूर्व पत्नी पदमा देवी को 11 करोड रुपए और नोएडा में एक बंगले के साथ विधिवत तलाक दे दिया था। बावजूद इसके रियासत की संपत्ति को हड़पने की नीयत से वो दिल्ली से खैरागढ़ आकर अवैध रूप से निवास कर रही है, और लगातार षड्यंत्र कर राजमहल में प्रवेश करना चाहती है।

पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

स्व. देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि पथराव के दौरान पहले पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की। विभा सिंह ने कहा कि 8 से 10 गाड़ियों में वहां तोड़फोड़ हुई मेरी गाड़ी में पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत जमकर पत्थरबाजी की गई, लेकिन इस मामले में प्रशासन मौन रही। इससे साफ़ है कि पुलिस पद्मा देवी (Khairagarh Dispute) की बात मन रही है।

शूटर कर सकते हैं हत्या

विभा सिंह ने यह भी कहा कि पदमा देवी शूटरों के माध्यम से भी उनकी हत्या करा सकती हैं। विभा कहती हैं कि मेरी छवि को खराब करने के लिए भी उनके द्वारा षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिसमें कुछ कथित ऑडियो वीडियो मोबाइल के माध्यम से वायरल किया गया है, जो मेरे नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामलें में न्याय देने की गुहार मुख्यमंत्री, गृहमंत्री समेत डीजीपी से भी लगाई है।

Related Articles

Back to top button