देश

महाराष्ट्र भाजपा के लिए 12 दिसंबर अहम, पंकजा लेंगी ये बड़ा फैसला

मुंबई/नवप्रदेश। अपनी पार्टी से नाराज चल रहीं महाराष्ट्र भाजपा की नेता पंकजा मुंडे (pankaja munde) 12 दिसंबर को बड़ा फैसला लेने जा रही है। वह भाजपा (bjp) छोड़ने (quitting) को लेकर कोई फैसला (decision) कर सकती हैं।

गौरतलब है कि 12 दिसंबर को उनके पिता गोपीनाथ मुंडे की जयंती भी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर को उस्मानाबाद जिले के परली में पंकजा मुंडे कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रही हैं और इसी मेंं वे अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा फैसला भी करेंगी। ये फैसला भाजपा छोडऩे का भी हो सकता है।

बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव हारने के बाद पंकजा पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रही हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर और फेसबुक पर अपने बायो में में से भाजपा शब्द हटा दिया था। तभी से ये अटकलें तेज हो गई हैं कि वे पार्टी (bjp) छोड़ने (quitting) को लेकर कोई फैसला कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button