छत्तीसगढ़

ED Raid In Chhattisgarh : रायपुर-दुर्ग और राजनांदगांव के बड़े कारोबारियों के यहां छापा, CA के घर पर भी दबिश, बड़े पैमाने पर हो रहा था नगदी का लेन-देन

रायपुर, नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ में कई बड़े व्यापारियों के यहां ED ने दबिश दी है। ईडी की टीम ने राजधानी सहित दुर्ग और राजनांदगांव  के सर्राफा, कपड़ा व्यापारियों के यहां छापामार कार्रवाई की है। साथ ही इस लिस्ट में बड़े सीए का नाम भी शामिल है।

ईडी की टीम सुबह-सुबह पगारिया ज्वेलर्स, सुमीत ज्वेलर्स वहीं दुर्ग के नवकार ज्वेलर्स, सहेली ज्वेलर्स के साथ ही सीए कोठारी ब्रदर्स के यहां भी दबिश दी है। इसके साथ ही ईडी की टीम ने राजनांदगांव के नकोड़ा टेक्सटाइल पर भी छापा मार कार्रवाई की है।

बता दें कि ईडी को जानकारी मिली थी कि इन कारोबारियों के द्वारा रोज बड़े पैमाने पर नगदी लेन-देन की जा रही है। मामले की तस्दीक के बाद ईडी की टीम ने आज सुबह प्रदेश भर में छापामार कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button