छत्तीसगढ़प्रशासनिक

Breaking : CM भूपेश ने किया धान खरीदी केंद्र का अचौक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायपुर/खैरागढ़/नवप्रदेश। CM Bhupesh Inspection : CM भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ क्षेत्र में नगर पंचायत चुनावी दौरे पर हैं। इसी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक पवनतारा ग्राम के जालबांधा धान खरीदी केंद्र पहुंचे।

CM भूपेश ने वहां धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही समिति के प्रबंधकों से चर्चा कर धान के आवक की जानकारी ली और धान के क्वालिटी की भी जांच स्वयं की। वहीं सहकारी केंद्र (CM Bhupesh Inspection)में मौजूद ग्राम पेटी और पदुमतरा के उपस्थित किसानों से भी मुख्यमंत्री ने मिलकर धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा की।

किसनों ने इस दौरान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत मिल रहे अंतर की राशि सरकार दवारा दिए जाने पर आभार जताया। किसानों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली।

अचौक निरिक्षण के दौरान (CM Bhupesh Inspection)कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरु रूद्र कुमार और छत्तीसगढ़ राज्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button