छत्तीसगढ़

Chhattisgarh State Policy Commission : दीर्घकालिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा राज्य नीति आयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका (Chhattisgarh State Policy Commission) निभाएगा। मुख्यमंत्री नवा रायपुर स्थित नीति भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष Ganesh Shankar Mishra के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य नीति आयोग साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति देगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं और रणनीतियां तैयार करने में आयोग की अहम भूमिका रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे (Chhattisgarh State Policy Commission) बढ़ रहा है। इसी दृष्टि को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी ‘छत्तीसगढ़ विजन डॉक्युमेंट 2047’ तैयार किया गया है, जिससे राज्य के समग्र और दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तय की जा रही है।

उन्होंने कहा कि योजना आयोग की जगह नीति आयोग के गठन का निर्णय दूरदर्शी सोच का परिणाम था। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिलों का कार्यक्रम देश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है और इसका सकारात्मक असर छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में भी देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की विशेषता यह है कि यह क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों के आधार पर नीति और योजनाएं तैयार करने को बढ़ावा देता है। इसी सोच के साथ राज्यों में भी राज्य नीति आयोग का गठन किया गया है, जो विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma, वन मंत्री Kedar Kashyap, विधायक लता उसेंडी, विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी के महापौर रामू रोहरा, राज्य नीति आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रह्मण्यम, सदस्य सचिव आशीष भट्ट और सचिव भुवनेश यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.youtube.com/embed/jkphJN_HlQY

नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लगातार विकास के पथ पर आगे (Chhattisgarh State Policy Commission) बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि बेहतर और भविष्योन्मुखी नीतियों के माध्यम से प्रदेश को अधिक समृद्ध और विकसित बनाने के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button