छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में महिलाओं ने पीटा युवती को, पांच हजार के मुचलके पर मिली जमानत


रायपुर। Raipur news: राजधानी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में महिलाएं एक युवती की जमकर पिटाई करती नजर आ रही है। मामला राजधानी रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड का बताया जा रहा है, जहां एक युवती ने डोसा खाकर खाने के बाद पैसा नहीं देने की बात की उसके बाद विवाद हो गया।

भाठागांव स्थित कान्हा होटल में युवती ने डोसा खाया जिसके बाद उसे पैसे पेड करने थे जो की युवती ने उसे पैसे देने से इंकार कर दिया। पहले तो होटल मालिक और युवती के बीच बहस हो गई। जिसके बाद युवती ने दुकानदार के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां बैठी तीन महिलाओं ने उसे पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी।

वहीं कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी और टीकारापारा पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस के साथ महिला पुलिस कर्मी नहीं होने के कारण मामले को शांत कराने में थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन मामला शांत हो गया। युवती वहीं पास में रहती है और मामला चार दिन पुराना है। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश किया। जहां युवती को पांच हजार के मुचलके पर जमानत दे दी और महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया।

Related Articles

Back to top button