छत्तीसगढ़राजनीति

कांग्रेस का विधायक बृजमोहन को जवाब, किसी संस्था ने 25 एकड़ जमीन का आवेदन नही किया

रायपुर/नवप्रदेश। Dawte Islami : भारतीय जनता पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने एक पाकिस्तानी संस्था को 25 एकड़ जमीन आबंटन के आवेदन पर राज्य सरकार को घेरा है। इस आरोप को कांग्रेस ने पुरजोर तरीके से एक झूठा आरोप करार दिया है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधायक बृजमोहन गलत बयानी कर रहे है। किसी संस्था ने 25 एकड़ जमीन के लिए आवेदन नही किया है। दावते इस्लामी नामक संस्था जो कि छग में पंजीकृत है जिसका पंजीयन न cg6328207012021038 है। संस्था ने दस हजार वर्ग फुट जमीन के लिए आवेदन दिया है। लेकिन उसे जमीन आबंटन का कोई भी निर्णय अभी नही हुआ है। जिसके आवेदन के लिए अभी दावा आपत्ति मंगाया गया है, जो हर जमीन आबंटन के लिए मिलने वाले आवेदन की प्रारंभिक प्रक्रिया है।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद ने कहा कि दावते इस्लामी पकिस्तान की संस्था (Dawte Islami) नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में पंजीकृत है। इस संस्था ने कोरोना महामारी के समय जरूरत मन्दो के लिए भोजन दवा आदि उपलब्ध करवाने के लिए सराहनीय कार्य किया था। यह संस्था रायपुर में भी 15 सालों से अधिक समय से काम कर रही है। बृजमोहन अग्रवाल के दक्षिण विधान सभा के मतदाता ने संस्था की तरफ से आवेदन किया है। यदि संस्था पाकिस्तान की है तो बृजमोहन 15 सालों तक मंत्री रहते क्यो कार्यवाही नही करवाये। शुक्ला ने बृजमोहन अग्रवाल झूठ बोलने के लिए माफी मांगे। विदेश की संस्था से स्थानीय संस्था का नाम जोड़ कर बृजमोहन स्तरहीन आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बृजमोहन जिस दावते इस्लामी (Dawte Islami) की बात कर रहे उसका ऑफिस गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में है। वहाँ भाजपा की सरकार है बृजमोहन वहा क्यो बेन नही लगवाते। भाजपा सनसनी फैलाने धर्म विशेष के खिलाफ गलत बयानी करती है। लेकिन राजनैतिक रोटी सेंकना हो तब इनको मुसलमानों से परहेज नही रहता। बैकुंठपुर में दो कांग्रेस के मुस्लिम पार्षदों को तोड़ कर भाजपा में शामिल कर लेते है लेकिन साप्रदायिकता फैलाने इसी सम्प्रदाय के खिलाफ जहर उगलते हैं।

Related Articles

Back to top button