देश

Shillong Crime Mystery Investigation : “शिलांग मर्डर मिस्ट्री…नारियल काटने वाले चाकू से राजा की हत्या…पत्नी सोनम लापता…

शिलांग, 5 जून। Shillong Crime Mystery Investigation : मेघालय की राजधानी शिलांग में घूमने आए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या का रहस्य और गहराता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हो चुकी है कि उनकी हत्या की गई थी — और वह भी बेहद सुनियोजित ढंग से। लेकिन इस रहस्य में सबसे चौंकाने वाला मोड़ यह है कि राजा की पत्नी सोनम अब तक लापता है।

हत्या में इस्तेमाल हुआ नया हथियार

पुलिस के अनुसार, राजा की हत्या जिस धारदार हथियार से की गई, वह कोई आम चाकू नहीं, बल्कि नारियल काटने वाला तेज़ ब्लेडनुमा औजार था। प्राथमिक जांच में यह हथियार नया पाया गया है, जिससे स्पष्ट है कि हत्या की योजना पहले से बनाई गई (Shillong Crime Mystery Investigation)थी और खासतौर पर उसके लिए यह हथियार खरीदा गया।

https://navpradesh.com/rcb-victory-parade-tragedy/

मोबाइल से खुल सकता है राज

हत्या के बाद राजा का शव एक खाई में फेंका गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास तलाशी अभियान चलाया, जहां से राजा का एक मोबाइल मिल गया है। लेकिन उसके दो अन्य मोबाइल जो उसकी पत्नी सोनम के पास थे, अब तक नहीं मिले (Shillong Crime Mystery Investigation)हैं। यह मोबाइल इस केस की सबसे अहम कड़ी हो सकते हैं।

परिजन इंदौर रवाना, पत्नी गायब

राजा का शव 11 दिन बाद बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम मंगलवार को हुआ और बुधवार को परिजन शव लेकर इंदौर रवाना हुए। लेकिन पत्नी सोनम का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है, लेकिन 12वें दिन भी वह गायब है, जिससे आशंका और गहरा गई है।

https://youtu.be/CZQ2pS_qS_8

हत्या या साजिश?

शिलांग के एसपी विवेक सिम ने बताया कि रघुवंशी दंपति 23 मई से लापता थे। पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर चुकी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। अभी तक यह साफ नहीं है कि हत्या में स्थानीय लोग शामिल हैं या बाहरी (Shillong Crime Mystery Investigation)तत्व। लेकिन शुरुआती संकेत साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button