देशराजनीति

BREAKING : पीएम मोदी के गृहराज्य में गृहमंत्री साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे…

Tamradhwaj Sahu Become Observer : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य में इसी साल स्थानीय चुनाव होने हैं।

रायपुर/नवप्रदेश। Tamradhwaj Sahu Become Observer : प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गुजरात में होने जा रहे स्थानीय चुनाव को लेकर उन्हें पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

वे चुनाव प्रचार तथा समन्वय का काम संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य में इसी साल स्थानीय चुनाव होने हैं। कांग्रेस इस चुनाव में पूरी ताकत झोंकेगी ताकि वह राज्य में अपनी जमीन को फिर से मजबूती प्रदान कर सके।

उक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे आभारपूर्वक स्वीकार करता हूं। गुजरात के कांग्रेस साथियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

Related Articles

Back to top button