देश

Accident : सड़क हादसे में तीन पुलिस कर्मचारियों की मृत्यु, दो गंभीर रूप से घायल

ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मचारियों की कार खड़े ट्रक से टकराई

खनगोन। Accident: शिव डोला समारोह में ड्यूटी समाप्त कर सनावद लौट रहे दो उप निरीक्षक और एक आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं इस घटना में एक आरक्षक और एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पुलिस कर्मचारियों की कार सड़क पर खड़े वाहन से जा टकराई।

आसपास के लोगों ने घटना को देखा और मौके पर मदद करना शुरू कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी सनावद पहुंचे।

हादसा लगभग सुबह साढ़े पांच बजे के आस-पास हुआ है। जिसमें तीन पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उप निरीक्षक विमल तिवारी और रमेश चंद्र भास्करे तथा आरक्षक मनोज कुमावत की मौत हो गई। कार में सवार आरक्षक रघुवीर रावत और नगर सैनिक कोमल दंगोड़े बुरी तरह घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button