मनोरंजन

बड़ी खबर : 6 माह तक कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली अभिनेत्री को हुआ पैरालिसिस

Shikha Malhotra suffering from paralysis : कुछ दिन पहले ही शिखा कोरोना पॉजिटिव भी आई थी।

मुंबई/ए.। Shikha Malhotra suffering from paralysis : कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली अभिनेत्री को पक्षाघात हो गया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस अभिनेत्री का नाम शिखा मल्होत्रा है। शिखा ने शाहरुख खान के साथ फैन फिल्म में काम किया था। कुछ दिन पहले ही शिखा (shikha malhotra suffering from paralysis) कोरोना पॉजिटिव भी आई थी।

शिखा ने कोरोना हरा दिया था, लेकिन अब उनके साथ एक और दु:खद घटना घटी है। उन्हें पक्षाघात हो गया है। शिखा को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका उपचार चल रहा है। शिखा अभिनेत्री के साथ ही एक सर्टिफाइड नर्स भी है। उन्हें मरीजों की सेवा का भी अच्छा अनुभव है।
मुंबई के जोगेश्वरी स्थित हिंदू हृदय सम्राट ट्रॉमा सेंटर में वे नर्स के रूप में कोरोना मरीजों की सेवा कर रही थी। छह माह उन्होंने मरीजों की सेवा की। इसी दौरान वे कोरोना संक्रमित हो गई।
शिखा के मैनेजर अश्विनी शुक्ल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शिखा को पैरालिसिस होने के बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है कि शिखा आज एक बार फिर हॉस्पिटल में भर्ती है। कोविड के खिलाफ लड़ाई जीतने के बाद 10 दिसंबर की रात को उन्हें पक्षाघात हो गया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।

Related Articles

Back to top button