देश

कक्षा में प्रवेश: चांद का मेहमान बना चंद्रयान-2

बंगलुरु। चंद्रयान-2 (chandrayan-2) चांद का मेहमान (guest of moon) बन गया।  चंद्रयान-2 (chandrayan-2) ने मंगलवार सुबह 9:2 बजे सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा (orbit of moon) में प्रवेश enter कर लिया। वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इसके साथ एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इसरो के अध्यक्ष के. शिवन ने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की। कहा कि चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्व चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया है। चंद्रयान के तीन हिस्से में से एक ऑर्बिटर चंद्रमा का चक्कर लगाता रहेगा जबकि लैंडर और उससे जुड़ा रोवर 7 सितंबर अलग होकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रव पर उतरेगा। उन्होंने बताया कि लैंडर को 7 सितंबर को तड़के 1.55 बजे चंद्रमा की सतह पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद रोवर भी लैंडर से अलग हो जायेगा और 500 मीटर के दायरे में चंद्रमा की सतह पर घूमकर कई प्रयोग करेगा।

प्रक्षेपण के 29 दिन बाद प्रवेश :
उन्होंने कहा कि प्रक्षेपण के लगभग 29 दिनों के बाद चंद्रयान-2 (chandrayan-2) ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया है। चंद्रयान (chandrayan-2) को धरती से चंद्रमा तक जाने वाले सीधे रास्ते से मोड़कर चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने की पूरी प्रक्रिया में 1738 सेंकेड का समय लगा। डॉ शिवन ने बताया कि यह प्रक्रिया बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण थी। चंद्रयान ने 10.9 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से 114 किलोमीटर गुणा 18,072 किलोमीटर की चंद्रमा (moon) की वक्र कक्षा में प्रवेश किया।
000

Related Articles

Back to top button