BIG BREAKING : भाजपा सांसद की कोरोना से मौत, सनी देओल आए पॉजिटिव, कुछ दिन पहले…

sunny deol corona positive
Sunny Deol Corona Positive : अभी हिमाचल प्रदेश के कुल्लु में हैं सनी
मुंबई/ए.। Sunny Deol Corona Positive : भाजपा सांसद सनी देओल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव ने सनी देओल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।
सनी देओल (sunny deol corona positive) पिछले कुछ दिनों कुल्लु में रह रहे थे। कुल्लु के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक सनी देओल व उनके मित्र मुंबई जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सनी देओल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
कुछ दिन पहले मुंबई हुई थी कंधे की सर्जरी
सनी देओल के कंधे का कुछ दिन पहले ही मुंबई में ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद वे अपनी पसंदीदा जगह कुल्लु के फॉर्म हाउस में रहने को गए थे। फिलहाल डॉक्टरों की सलाह पर सनी देओल द्वारा इलाज करने की खबर है।
भाजपा के राज्यसभा सांसद अभय भारद्वाज का निधन
वहीं दूसरी ओर गुजरात से भाजपा के राÓयसभा सांसद अभ्य भारद्वाज का कोरोना से निधन हो गया है। भाजपा सांसद का मंगलवार को चेन्नई में निधन हुआ। कोरोना संक्रमण होने से उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। अभय भारद्वाज के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दु:ख व्यक्त किया है। सांसद अभ्य की रिपोर्ट &1 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आई थी। उनका राजकोट के अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन तबीयत Óयादा बिगडऩे पर उन्हें उपचार के लिए चेन्नई ले जाया गया था। भारद्वाज के परिजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनका इलाज चल रहा है।
अब एक क्लिक पर आसानी से पढ़ें नवप्रदेश की खबरें। इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें नवप्रदेश एप- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.news.navpradesh