दुनियालाइफस्टाइल

Suicide Attempt In Japan : इमारत से कूदकर सुसाइड करने वाली थी महिला, शख्स ने आकर बचाया इस स्टाइल से, वीडियो हो गया वायरल

जापान, नवप्रदेश। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं। एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां एक शख्स ने महिला को सुसाइड करने से बचाया।

इसमें खास बात ये नहीं है कि शख्स ने महिला को सुसाइड करने (Suicide Attempt In Japan) से बचाया। बल्कि शख्स के महिला को बचाने के स्टाइल के कारण ये वीडियो वायरल हो रही है।

दरअसल, यह वायरल वीडियो जापान के एक शहर का है। इसमें एक महिला ऊंची इमारत की खिड़की से सुसाइड करने का प्रयास करती है लेकिन एक तेज तर्रार शख्स उसके प्रयास पर पानी फेर देता है।

https://twitter.com/usman__haruna/status/1580443259339669504

यह शख्स फायर ब्रिगेड विभाग से जुड़ा हुआ है। यह सब तब होता है जब महिला उस खिड़की पर बैठकर नीचे कूदने ही वाली होती है। ठीक इसी दौरान वह शख्स पहुंच (Suicide Attempt In Japan) जाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला सुसाइड करने वाली थी और नीचे काफी लोगों की भीड़ थी और उसे सब मना कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि महिला खिड़की पर बैठी हुई है और उसके दोनों पैर नीचे की तरफ लटके (Suicide Attempt In Japan) हुए हैं। ठीक इसी दौरान फायर बिग्रेड का कर्मचारी शरीर में रस्सी बांधकर लटक रहा होता है।

शायद इसकी जानकारी महिला को नहीं होती है और वह ऊपर से आकर महिला के शरीर के आगे वाले हिस्से पर जोरदार धक्का देता है।

इसके बाद महिला धड़ाम से पीछे रूम में गिर जाती है और उसकी जान बच जाती है। यह हैरतअंगेज बचाव देखकर सब हैरान रह गए। वीडियो वायरल होते ही लोग उस शख्स की जमकर तारीफ़ भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button