छत्तीसगढ़

Suicide : CSPDCL की इंजिनियर ने की खुदखुशी, दो माह के बेटे को दूध पिलाया और लगा ली फांसी

रायपुर, नवप्रदेश। रायपुर में CSPDCL में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर ने अपने घर में फांसी (Suicide) लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में लिखा “इट इज माय फॉल्ट, एंड आई एम रिस्पांसिबल फॉर इट( मतलब ये मेरी गलती (Suicide) है, मैं जिम्मेदार हूं)।

इतना लिखकर वह फंदे में झूल गई। इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचक मामले की जांच (Suicide)  शुरू दर दी है।

पुलिस के मुताबिक मृतिका के पति डॉ. निखिल मंगलवार सुबह 8.20 बजे अस्पताल के लिए निकले थे। शिल्पा ने उन्हें ब्रेकफास्ट भी बनाकर दिया था।

इसके बाद लगभग दो घंटे बाद उनके पड़ोसी ने फोन किया वह लोग काफी देर से बेल बजा रहे हैं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं दे रहा है। इस पर डॉ. निखिल तुरंत अपने घर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो शिल्पा फांसी के फंदे पर लटकी थी।

पुलिस के मुताबिक शिल्पा ने मरने से पहले दो माह के बेटे को दूध पिलाकर दूसरे कमरे में सुला दिया था। इसके बाद खुद फंदे में लटक गई।

उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसका पता करने के लिए पुलिस परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने पति पत्नी के बीच किसी भी प्रकार के विवाद की पुष्टि नहीं की है।

Related Articles

Back to top button