Site icon Navpradesh

Strange : जब महिला ने बताया कि उसका पति “नामर्द” है, तो ससुराल वालों ने किया ये…

Strange,

इंदौर, नवप्रदेश। इंदौर में रहने वाली महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें महिला ने कहा है कि उसका पति नामर्द (Strange) है।

जब उसने ये बात अपनी सास को बताई तो ससुराल वाले उल्टा उसे ही दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पुलिस  ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2019 में हुई थी। ससुराल वालों ने यह बात छुपाई थी कि उनके बेटे में कमी (Strange) है।

जब उसने इस बात का जिक्र अपनी सास से किया तो उन्होंने परेशानी कहकर बात को टाल दिया। उसके बाद सास और ससुर उस पर घर से 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। 

महिला ने बताया कि परेशान होकर उसने अपना ससुराल छोड़ दिया। बावजूद इसके सास-ससुर परेशान करते रहे। इससे परेशान होकर उसे थाने में मामला दर्ज करना (Strange) पड़ा।

इस मामले पर महिला थाने की एसआई रामनरेश सिंह भदोरिया ने बताया कि महिला ने थाने मामला दर्ज कराया है कि उसका पति नामर्द है। जब उसने यह बात अपनी सास को बताई तब से वो उसे प्रताड़ित करने लगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version