Kulgam terror attack: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा- ‘कायराना कृत्य का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब’

Kulgam terror attack: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों पीडि़त परिवारों के लिए की 20-20 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा
दिल्ली प्रवास के दौरान गृह मंत्री ने जताया शोक


रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले (Kulgam terror attack) में छत्तीसगढ़ के दो निवासियों—दीपक रात्रे और भूपेन्द्र—की हत्या के बाद प्रदेश में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली प्रवास पर मौजूद छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने शोकाकुल परिजनों से दूरभाष पर संपर्क कर उन्हें ढांढस बंधाया और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद राज्य सरकार ने पीडि़त परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

आतंकियों को मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस हमले (Kulgam terror attack) की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों की हत्या मानवता के विरुद्ध एक जघन्य अपराध है। उन्होंने कहा, देश आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है। इस कायराना कृत्य में शामिल आतंकियों को उनके अपराध की सख्त सजा मिलेगी और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

राज्य सरकार और प्रशासन की पहल

Exit mobile version