Stock Market On The First Day : शेयर बाजार ऑल टाइम हाई बनाया, सेंसेक्स ने 72,561, निफ्टी 21,834 का ग्राफ टच

Stock Market On The First Day : शेयर बाजार ऑल टाइम हाई बनाया, सेंसेक्स ने 72,561, निफ्टी 21,834 का ग्राफ टच

Stock Market On The First Day :

Stock Market On The First Day :

वोडा-आइडिया दो दिन में 23% चढ़ा जबकि बीते साल 2023 में सेंसेक्स 18.10% और निफ्टी 19.42% चढ़ा था

नवप्रदेश डेस्क। Stock Market On The First Day : नए वर्ष 2024 के पहले दिन ही सेंसेक्स ने 72,561 और निफ्टी ने 21,834 का स्तर को छू लिया है। देखा जाये तो शेयर बाजार ने ऑलटाइम हाई बनाया है। वहीँ वोडा-आइडिया दो दिन में 23% के ग्राफ को टच किया है।

1 जनवरी 2024 को शेयर बाजार ने नया ऑलटाइम हाई बनाया। सेंसेक्स 72,561 और निफ्टी 21,834 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 31 अंक की बढ़त के साथ 72,271 पर बंद हुआ।

निफ्टी में भी 10 अंक की बढ़त रही, यह 21,741 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 13 में तेजी देखने को मिली है। वहीं वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में लगातार दूसरे कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है।

यह 5.94% के तेजी के साथ 16.95 रुपए पर बंद हुआ। दो दिन में यह स्टॉक करीब 23% बढ़ा है। अडाणी ग्रुप के सभी 9 शेयरों में भी तेजी रही।

बीते साल सेंसेक्स 18% और निफ्टी 19% चढ़ा

बीते साल से यानी 2023 में शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स 18.10% और निफ्टी 19.42% चढ़ा। दोनों ही इंडेक्स पर सबसे ज्यादा चढ़ने वाला शेयर टाटा मोटर्स रहा। टाटा मोटर्स ने 2023 में निवेशकों के पैसों को करीब दो गुना कर दिया।

जबकि बीते वर्ष 2 जनवरी को यह शेयर 394 रुपए का था, जो 2023 के आखिरी कारोबारी दिन यानी 29 दिसंबर को बढ़कर 779 रुपए का हो गया था। वहीं मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स करीब 45% चढ़े।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *