छत्तीसगढ़

CG Braking : IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, पोलिंग पार्टी पर हमला, रास्ता बदलना पड़ा

रायपुर/नवप्रदेश। CG Braking : गरियाबंद से दूसरे चरण के चुनाव का मतदान निपटाकर लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सल हमला हुआ है। इस घटना में एक CRPF जवान के शहीद होने की खबर है।

जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के बड़े गोबरा के पास ये IED ब्लास्ट हुआ है। जानकारी के मुताबिक पोलिंग पार्टी और EVM सुरक्षित बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद जिले के 9 पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ था।

मतदान के बाद पोलिंग पार्टी वापस लौट रही थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस घटना में ITBP के जवान घायल हो गये। पोलिंग पार्टी को अलग रास्तों से वापस भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button